साधन व उपभोक्ता सहकारी समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement

गौचर (प्रदीप लखेड़ा) : बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति एवं उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र गौचर में आजादी के अमृत उत्सव घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तथा आगामी 11 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गौचर बहुउद्देशीय समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, सचिव बीपी थपलियाल, उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष कैलाश केडियाल, सचिव कान्ति कंडारी, पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल, धन सिंह पुंडीर, डीपीसी मेम्बर अनिल नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सभासद मुकेश नेगी, भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख सुनील कुमार, जिला पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक भगवती प्रसाद खंडूड़ी, शैलैश शैली, देवी प्रसाद मंमगाई, दिनेश बिष्ट, इन्द्र मोहन, समाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleसरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर : करन महारा
Next articleपेड़ के गिरने से आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त