रेलवे निर्माण कम्पनी मेघा व डीबीएल के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी

Advertisement

गौचर (प्रदीप लखेड़ा): रेलवे निर्माण कम्पनियों व रेलवे विकास निगम की ओर से समस्याओं पर कोई भी कार्यवाही न होने से रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति गौचर भट्टनगर व रानों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।
संघर्ष समिति अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल ने कहा कि जब तक प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आन्दोलन, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन में प्रभावित परिवारों के अलावा संघर्ष समिति के गजेन्द्र नयाल, लक्ष्मण सिंह राणा, प्रकाश रौथाण, दलवीर कनवासी, हरीश नयाल, सुनील कुमार, अवनीश चौधरी, सन्दीप नेगी, सुरेन्द्र लाल आदि शामिल रहे।

Previous articleबड़ी खबर: UKSSSC परीक्षा लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य को किया इंटरसेप्ट
Next articleरेलवे निर्माण कम्पनी मेघा व डीबीएल के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी