बदरीनाथ धाम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Advertisement

चमोली : बदरीनाथ धाम के देवदर्शनी के समीप पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं शव की शिनाख्त के लिये आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बदरीनाथ थाना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात्रि को स्थानीय लोगों की ओर से धाम के देवदर्शनी में किसी व्यक्ति के गिरे होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उक्त व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे बुधवार को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बदरीनाथ कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि मृतक की शिनाख्त के लिये विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जा रही

Previous articleबदरीनाथ धाम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Next articleपंचम केदार के दर्शनों को जा रहे तीर्थयात्री की मौत