समय से कार्यालय न पहुंचने पर आरटीओ निलंबित

Advertisement

देहरादून: शहर के राजपुर रोड़ स्थित आरटीओ कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छापा मारा। औचक निरीक्षण के दौरान यहां आरटीओ कार्यालय में जहंा लोग वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से अधिकारी और कर्मचारियों का इंतजार कर रहे थे। वहीं कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर कार्यालय के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पिठोई सहित कई कर्मचारी 10 बजकर 30 मिनट तक भी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।
कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारी की लापरवाही के देखते हुए मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा की जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

Previous articleसमय से कार्यालय न पहुंचने पर आरटीओ निलंबित
Next articleगौचर में शीघ्र होगा जल भराव की समस्या का निस्तारण