गौचर में शीघ्र होगा जल भराव की समस्या का निस्तारण

Advertisement

 

गौचर (प्रदीप लखेडा़) : चार धाम यात्रा व आगामी वर्षाकाल को मध्यनजर पालिका सभागार में आयोजित व्यापार संघ, पुलिस व पालिका की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निराकरण को लेकर सहमति बनी।

पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनएचआईडीसीएल के तकनीकी प्रबंधक अभिषेक राणा ने नगर क्षेत्र में अनियंत्रित ढंग से बह रहे पानी की समस्या का एक एक सप्ताह में निस्तारण का भरोसा दिलाया। वंही पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने व्यापारियों से नालियों के ऊपर रखे सामान को हटाने की अपील की। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि व्यापारियों से वार्ता कर इस कार्य में पालिका व पुलिस विभाग का सहयोग किया जायेगा। मुख्य बाजार में अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थल में खड़ी करने तथा एक निश्चित अवधि के लिऐ यात्रा वाहनों को मार्ग पर खड़ा करने की अनुमति दिये जाने की मांग उठाई। इस मौके पर सभासद अंजनी नेगी, सुरेन्द्र लाल, अजय किशोर भंडारी, रोशनी नेगी, हवलदार रजनीश, राजीव चौहान, सुबोध रावत आदि मौजूद थे।

Previous articleगौचर में शीघ्र होगा जल भराव की समस्या का निस्तारण
Next articleउत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, जानिए कर्नल अजय कोठियाल ने क्यों दिया पार्टी से इस्तीफा?