पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को अभियुक्त सहित किया बरामद

Advertisement

उधमसिंह नगर : जिले के किशनपुर किच्छा पुलिस ने 30 लाख कीमत के सरिया के चोरी हुए ट्रक को 24 घन्टे में अभियुक्त सहित बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मां शीतला वेन्चर्स लिमिटेड (बी टी सी इंडस्ट्रीज लिमिटेड) किशनपुर किच्छा के मालिक द्वारा बताया गया कि ट्रक उसमें भरा सरिया जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। जो अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिस संबंध में तत्काल थाने पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जिस पर किच्छा पुलिस की ओर से अभियुक्त बलजीत सिंह पुत्र स्व. मस्सा सिंह, निवासी भदईपुरा वार्ड न 14 थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से ट्रक मय सरिया के बरामद कर लिया है।

Previous articleपुलिस ने चोरी हुए ट्रक को अभियुक्त सहित किया बरामद
Next articleविधि विधान से खुले हेमकुंड के कपाट