महिला स्वच्छता समिति ने औली में चलाया सफाई अभियान

Advertisement

जोशीमठ: महिला स्वच्छता समिति मनोहर बाग की स्वयं सेवक महिलाओं ने शनिवार को पर्यटक स्थल औली क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान जहां महिलाओं ने क्षेत्र में बिखरे प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्रित कर नगर पालिका को सौंपा। स्वयं सेवकों ने इस दौरान करीब 4 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया। वहीं इस दौरान महिलाओं ने औली के दीदार को पहुंचे पर्यटकों व स्थानीय व्यापारियों को औली क्षेत्र में कचरा निस्तारण निर्धारित स्थान करने के लिये जागरुक भी किया। महिला समिति को कचरा निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आवाजाही की सुविधा में नगर पालिका जोशीमठ की ओर से सहयोग किया गया।

Previous articleमहिला स्वच्छता समिति ने औली में चलाया सफाई अभियान
Next articleबदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की भिड़ंत