कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर पलटी कार, चालक घायल

Advertisement

चमोली: जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर सोमवार को एक कार सड़क पर पलट की गई। जिससे कार में सवार चालक घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 108 की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। घायल ग्वालदम निवासी आलम सिंह ने बताया कि वह गैरसैंण से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान नौली गांव के समीप उसकी अचानक आंख लगने के चलते कार सड़क पर पलट गई। जिससे आलम सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई है।

Previous articleकर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर पलटी कार, चालक घायल
Next articleएनडीआरएफ ने नंदाकिनी नदी के तट से गाय को किया रेस्क्यू