जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटके मिले युवक व महिला के शव

Advertisement
  • चार दिनों से घर से लापता चल रहे थे मृत युवक व महिला।

चमोली : नंदानगर ब्लॉक के प्राणमती गांव में खेतों के निकट जंगल में पेड़ की शाख पर रस्सी से फांसी लगाकर एक युवक व एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फांसी पर लटके शव प्राणमती गांव के युवक कुंवर राम उम्र 27 साल और महिला ममता उम्र 26 के हैं। दोनों आपस में रिश्ते में देवर भाभी हैं ‌। दोनो चार जुलाई से दोनों घर से लापता चल रहे थे।
नायब तहसीलदार राकेश देवली ने जानकारी देते हुए बताया बुधवार को जैसे ही प्राणमती के जंगल में पेड़ की टहनी पर रस्सी लगाकर फांसी लगाकर लटके महिला और युवक के शव की जानकारी तहसील प्रशासन को मिली। तत्काल उनके नेतृत्व में तहसील प्रशासन और राजस्व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। और शवों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल लाया जा रहा है ।
बताया जा रहा है कि मृतक चार जुलाई से घर से लापता थे।
मंगलवार को गांव की महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां लेने के लिए गई थी। उन्होंने दोनों को फांसी पर लटका देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी । जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना तहसील नंदानगर को दी।
इधर, नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया मिले शव में मृतका का नाम ममता, उम्र 26 साल और मृतक लड़का कुंवर राम 27 साल का है। तहसील ने मामले की जांच की जा रही है।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleचिकित्सकों ने दी जानवरों से मानव में फैलने वाली बीमारियों की जानकारी
Next articleदूषित पेयजल आपूर्ति से नाराज पार्षदों ने की तालाबंदी