रसोई गैस में घटतौली, व्यापारियों ने करवाई की उठाई मांग

Advertisement

चमोली : व्यापार मंडल गोपेश्वर ने नगर में सप्लाई हो रही रसोई गैस में घटतोली का आरोप लगाया है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मामले में जिला प्रशासन से जांच कर घटतोली करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
व्यापार मंडल गोपेश्वर अध्यक्ष अनूप पुरोहित का कहना है कि लंबे समय से नगर क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति कर रही एजेंसी की ओर से घटतोली की शिकातय मिल रही थी। जिस पर व्यापार मंडल की टीम ने नगर के मुख्य बाजार में एजेंसी की ओर से वितरित किये जा रहे रसोई गैस सिलेंडर की तोल की। जिस पर वितरित किये जा रहे सिलेंडरों में डेढ से दो किलो गैस कम पाई गई। उन्होंने मामले में संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

रसोई गैस सिलेंडर में घटतोली को लेकर बाट-माप विभाग की ओर से जांच व कार्रवाई की जाती है। यदि रसोई गैस में घटतोली की जा रही है तो संबंधित विभाग से पत्राचार कर मामले की जांच करवाई जाएगी।
जसवंत सिंह कंडारी, जिला पूर्ति अधिकारी, चमोली।

Previous articleरसोई गैस में घटतौली, व्यापारियों ने करवाई की उठाई मांग
Next articleचमोली में पेट्रोल-डीजल की बढ़ने लगी किल्लत