सच्चिदानंद भारती होंगे केदार सिंह रावत पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित

Advertisement

चमोली: प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व समाजसेवी सचिदानंद भारती को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए वर्ष 2022 का केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार चयन समिति के सचिव मंगला कोठियाल ने ह जानकारी देते हुए बताया की सच्चिदानंद भारती पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता व 1976 से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ने, डाल्यों का दग्ड़या मंडली गठन के साथ ही उफरंैखाल में सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य लंबे समय से करते आ रहे हैं।
सचिदानन्द भारती के जल संरक्षण अभियान को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में उनका जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने उनके अभियान को भविष्य के लिये बेहतर बताया है। बता दें, केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार केदार घाटी के रामपुर, न्यालसू में चिपको आंदोलन के नेता रहे केदार सिंह रावत की स्मृति में सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से वर्ष 2014 से पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान तक यह पुरस्कार लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी व सर्वोदयी विचारक सोहन लाल भूभिक्षु सहित पांच लोगों को दिया गया है।

 

Previous article10 अक्तूबर को होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद
Next articleलोक सेवा आयोग व अन्य संस्था से प्रतियोगी परीक्षा आयोजन को कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव