उतराखंड पर महंगाई की एक और गाज, जल्द बढ़ेगा परिवहन किराया

Advertisement

देहरादून: परिवहन कारोबारियों की मांग पर गठित किराया नर्धिारण समिति एक बार किराया बढाने की सिफारिश कर चुकी है। परिवहन विभाग राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) में गैरसरकारी सदस्यों की नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहा है। नियुक्ति के बाद पहली बैठक में ही किराया बढोत्तरी समेत विभन्नि प्रस्तावों को एसटीए में लाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार गैरसरकारी सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव सीएम कार्यालय को भेज दिया गया है। उम्मीद की जा रही है जल्द इसका गठन हो जाएगा।

पिछले साल अक्टूबर 2021 में एसटीए में इस कमेटी की रिपोर्ट को अधूरा मानते हुए रोक दिया गया था। तत्कालीन परिवहन आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने दून के आरटीओ दिनेश पठोई की अध्यक्षता में नई उच्च स्तरीय कमेटी बना दी थी। यह कमेटी तब से किराया वृद्धि की संभावनाओं का अध्ययन कर रही है। इसकी रिपेार्ट भी करीब करीब अंतिम रूप ले चुकी है। अब इंतजार केवल एसटीए की बैठक का है।

Previous articleसीएम धामी ने की चम्पावत से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर , जल्द करेंगे प्रस्ताव पेश
Next articleभू-कानून के लिए छह अप्रैल को आयोजित होगी अगली बैठक