पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
  • आरोपी ने बताया गाली दे रहा था मृतक, उसने मार डाला। 

हल्द्वानी : शहर में मुखानी थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जँहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वंही शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी प्रकाश वैरागी (23) शनिवार सुबह घर से मजदूरी पर निकला था। शाम 6 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा। रात करीब 10 बजे कॉलोनी में शोर होने पर प्रकाश के पिता वासु वैरागी व उनकी पत्नी घर से बाहर निकले तो पड़ोस में रहने वाला मोहित आर्या खून से लतपथ होकर आ रहा था। इस दौरान मोहित ने प्रकाश की हत्या की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने मौके पर जाकर देखा जँहा सड़क के समीप खेत में प्रकाश लहूलुहान हालत में घायल पड़ा था। जिस पर परिजनों के चीखने पर पड़ोसियों ने 112 पर घटना की सूचना दी। जिसके बाद प्रकाश को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जँहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से मृतक के पिता की लिखित शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleसीएम ने कैंची धाम के किये दर्शन, प्रदेश की समृद्ध की मांगी मनौती
Next articleबद्रीनाथ में बढ़ी तीर्थयात्रियों की संख्या तो एसपी ने संभाला मोर्चा