17 साल के किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
  • कर्णप्रयाग के जयकण्डी में कमरे में पंखे से लटका मिला शव। 

कर्णप्रयाग : विकासखंड के जयकण्डी गांव में 12वीं की परीक्षा दे रहे युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हालांकि लड़के की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घाट ब्लॉक प्रमुख नन्दनगर (घाट) भारती देवी का बेटा जयकण्डी में किराए के भवन पर रहते हुए। यँहा स्थित एसजीआरआर में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत था। इन दिनों उसकी परीक्षा को लेकर उसकी माँ भी उसके साथ रह रही थी। मंगलवार को जब भारती देवी गांव में आयोजित भागवतकथा का श्रवण कर कमरे पर लौटी तो आदित्य (17) पुत्र त्रिभुवन सिंह को पंखे पर चुन्नी से लटका पाया। जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी लंगासू की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। जबकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Previous articleबद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरा वाहन, 1 की मौत 1 घायल
Next article17 साल के किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या