यूपी के लापता पर्यटकों को प्रशासन की टीम ने खोजा

Advertisement
  • 16 मई को घूमने के दौरान रास्ता भटक गए थे उत्तर प्रदेश के पर्यटक

पिथौरागढ़ : जिले की मुनस्यारी तहसील में 16 मई को लापता हुए दो पर्यटकों को जिला प्रशासन ने सकुशल खोज निकाला है। पर्यटकों के उपचार के लिये हायर सेंटर भेज दिया गया है। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से जिला प्रशासन को मामले में कार्रवाई के आदेश दिये थे।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी पर्यटक सन्तोष कुमार (27) और विशाल गंगवार (25) मुनस्यारी के खलियाटॉप घूमने गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गये। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटकों  17 मई को गंभीर घायल अवस्था में प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को पर्यटकों के रेस्क्यू के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री ने घायल पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये है। जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने हेतु हैलीकाप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से हैली रेस्क्यू करना संभव नहीं हो सका। दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया।

Previous article17 साल के किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next articleयूपी के लापता पर्यटकों को प्रशासन की टीम ने खोजा