गुंजन के निधन से उत्तराखंडी संगीत प्रेमियों में शोक की लहर

Advertisement

देहरादून: उत्तराखंडी गीतों को अपने संगीत के माध्यम से युवा वर्ग में लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचाने वाले गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर से राज्य में गीत संगीत से जुड़े कलाकारों के साथ ही सगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। गुंजन के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया है।
प्राप्त खबरों के अनुसार हादसा गुंजन के देहरादून से चंडीगढ जाने के दौरान हुआ। वे अपने निजी काम से चंढीगढ जा रहे थे। गुंजन के निधन की खबर मिलने के बा सोशल मिडिया पर उत्तराखंडी संगीत प्रेमियों की ओर से इस दुखद खबर को लेकर शोक व्यक्त किया जा रहा है। उत्तराखंडी फिल्म इंडस्ट्रीं सिनेमेटोग्राफर गोविंद सिंह नेगी, सोहन सिंह ने उनके निधन को लोककला के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleजल विद्युत परियोजना के बैराज में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Next articleवन विभाग चोपता को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने में जुटा