चमोलीः बस से टकराया यात्री वाहन टला बड़ा हादसा

Advertisement
  • बस से न टकराता वाहन तो गिरता खाई में। 

जोशीमठः बद्रीनाथ हाइवे पर बृहस्पतिवार शाम को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के गुरदासपुर के तीर्थयात्रियों का वाहन हेलंंग में एक बस से टकरा गया। जिससे ट्रैंपो ट्रेवलर में सवार 1 व्यक्ति जँहा घायल हो गया। वंही 13 लोग चोटिल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को पीपलकोटी के स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया। जँहा चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई है।

पुलिस के अनुसार, टैंपो ट्रेवलर का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। यदि बस के साथ टैंपो की टक्कर नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये यात्री पंजाब के थे और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर अपने घर लौट रहे थे।

Previous articleऔली में डीएम के आदेशों को धत्ता बता रौंदे जा रहे बुग्याल
Next articleऋषीकेश को आइकॉनिक पर्यटक स्थल बनाने का सीएम ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से किया अनुरोध