बद्रीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त

Advertisement

कर्णप्रयाग : बद्रीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पँचपुलिया में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। दुर्घटना में स्कूटी में सवार महिला और नाबालिग बच्ची घायल हो गयी है। सूचना मिलने के बाद थाना कर्णप्रयाग की टीम ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी पत्नी संतोष सिंह निवासी रुद्रप्रयाग अपनी 12 वर्षीय बेटी प्राची के साथ गौचर से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। इस दौरान पँचपुलिया में स्कूटी अनियंत्रित होकर अलकनन्दा नदी तट पर जा गिरी। गनीमत रही कि महिला नदी से कुछ पहले ही तट पर अटक गई। जबकि प्राची सड़क पर ही स्कूटी सी छिटक गयी। सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग थाने की पुलिस टीम ने महिला को रेस्क्यू कर पुलिस वाहन से लक्ष्मी व प्राची को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जँहा दोनों का उपचार किया जा रहा है।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleशैव सर्किट से चमोली के पौराणिक शिव मंदिर नदारद
Next articleसीएम ने आपदा राहत व बचाव के रेस्पोंस टाइम कम करने के अधिकारियों को दिये निर्देश