पहाड़ी से गिरी महिला की हुई मौत

Advertisement

चमोलीः दशोली ब्लॉक के पलेठी गांव की एक महिला की जंगल खाई में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को पलेठी गांव की 58 वर्षीय नौमा देवी पत्नी मंगल सिंह गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय महिला का पैर फिसल गया और वह करीब दौ सौ फीट नीचे खाई में जा गिरी, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नौमा देवी की बेटी पुष्पा सावन के पहले सोमवार पर मंदिर गई थी दोपहर तक जब मां घर नहीं लौटी तो उसने अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की इस दौरान नौमा देवी गहरी खाई में गिरी मिला और महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने महिला के शव निकाल लिया है।

Previous articleप्लास्टिक का उपयोग बंद करने को सबका सहयोग जरूरी : महाराज
Next articleसरकार की योजनाओं के प्रचार का जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान