भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिवस

Advertisement

चमोली: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चमोली जिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां जिले के सभी 18 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पौध रोपण किया। वहीं गोपेश्वर के पपडियांणा में कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान के साथ ही फलदार पौधों को रोपण किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री नवल भट्ट, विनोद कनवासी, विक्रम सिंह बर्तवाल, सत्येंद्र असवाल, उपेंद्र भंडारी, संजय कुमार, अमित, सुरेंद्र सिंह पंवार, प्रीति नेगी, शकुंतला पंवार, सीमा आदि मौजूद थे।

Previous articleउत्तराखंड के अजय ने बनाया कीर्तिमान, साइकिल से पहुंचा खारदुंग ला
Next articleराज्यपाल व सीएम ने 51 आयुर्वेदिक औषधियों का लोकापर्ण किया