भाई रावल से भेंट करने माँ कालिंगा पहुंची अपने मायके पनाई

Advertisement

गौचर (प्रदीप लखेड़ा): गौचर क्षेत्र के सात गांवों की आराध्य माँ कालिंका अपने दो धर्म भाई रावलों से भेंट करने को पनाई गांव पहुंच गई है। माँ कालिंका का पनाई गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और धियांणियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान यहां पनाई, शैल बसन्तपुर, बंदरखंड, धारी नगर, रावल नगर व गौचर के भक्तों ने देवी की पूजा-अर्चना कर कुशलता की मनौतियां मांगी। बता दें मांँ कालिंका दो दिनों तक मायके में प्रवास करेगी।
इस दौरान यहां माँ कालिंका महोत्सव समिति के उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट, भीम सिंह गुसाईं, भूपेंद्र सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, मुकेश नेगी, जयकृत बिष्ट, देवेंद्र नेगी, अजय किशोर भंडारी, शेर सिंह नेगी, मंगल सिंह पडियार, कुंवर सिंह, कमल सिंह भंडारी, बलवंत सिंह बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, राजीव चैहान, संजीव चैहान, दलवीर सिंह कनवासी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी आदि मौजूद थे।

Previous articleभाई रावल से भेंट करने माँ कालिंगा पहुंची अपने मायके पनाई
Next articleबदरीनाथ हाईवे पर डम्पर खाई में गिरा, एक की मौत