जिलों की समस्याओं का कलेंडर बना निस्तारण करें अधिकारी

Advertisement

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए की जा रही कार्रवाई को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शासन के अधिकारियों को जिलों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिये।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, पर्यटन,  कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन सिंचाई, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं अन्य विभागों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जिलाधिकारियों की ओर बताई जा रही समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। विभागीय सचिवों को नियमित इनकी समीक्षा करने के आदेश दिये। विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले।

बैठक में सचिव राधिका झा, सौजन्या, अरविन्द सिंह ह्यांकी, बीवीआरसी पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एचसी सेमवाल व विनोद कुमार सुमन आदि मौजूद थे।   
Previous articleजिलों की समस्याओं का कलेंडर बना निस्तारण करें अधिकारी
Next articleयातायात व्यवस्था सुदृढ करने में पुलिस की मदद करेगी जूनियर ट्रैफिक फोर्स