कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

Advertisement

चमोली: राज्य में भर्ती और नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और पत्रकार वार्ता कर एक स्वर में सभी मामलों की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। गोपेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट और मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा के नेता, मंत्रियों के साथ ही पार्टी जुड़े लोगों की ओर से भर्ती और नियुक्तियों में किया गया भ्रष्टाचार अब सार्वजनिक हो गया है। ऐसे में जहां राज्य हित में सभी मामालों की जांच सीबीआई से करवान आवश्यक है। वहीं मामलों में संलिप्त लोगों से जुड़े लोगों को पदों से हटाकर ही पारदर्शी जांच हो सकती है। इस मौके पर पार्टी के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवांण, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, रैजा चैधरी, जयवीर नेगी, पूर्व विधायक कुंवर सिहं नेगी, मनीष नेगी, संदीप भंडारी, प्रदीप नेगी, ओम प्रकाश नेगी, रविंद्र नेगी, सुदर्शन शाह, नरेंद्र लाल आदि मौजूद थे।

Previous articleकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
Next articleमुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना रघुवीर के लिये बनी जी का जंजाल