नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी प्रकरण में वांछित अभियुक्त को दबोचा

Advertisement

*कोतवाली ज्वालापुर*

*नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी प्रकरण में वांछित अभियुक्त को दबोचा*

*02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल*

दिनांक 21/09/2023 को वादिया चेतना अरोड़ा पुत्री अमरनाथ अरोड़ा निवासी गली नंबर 2 खन्ना नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमे कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त निशांत गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता आदर्श नगर रानीपुर मोड़ से दबोचने में सफलता हासिल की।

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*

निशांत गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी 17-बी आदर्श नगर रानीपुर मोड़ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष

*पुलिस टीम*

1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी

2-का0456 अरुण कोटनाला

3-का0809 संजय राणा

Previous articleनेस्ले इंडिया और आरएस लॉजिस्टिक्स ने प्रमुख ट्रांसपोर्टरों के साथ सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन
Next articleराज्य सरकार पलायन को रोकने हेतु ठोस और प्रभावी कदम उठा रही: मुख्यमंत्री