बालाजी बगीचा में नगर निगम का औचक निरीक्षण, प्रतिबंधित पन्नियां जब्त

Advertisement

ऋषिकेश: देहरादून रोड स्थित बालाजी बगीचा में नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पन्नियों के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट के नेतृत्व में निगम की टीम ने फल एवं सब्जी विक्रेताओं, जूस कॉर्नर तथा अन्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में प्रतिबंधित पन्नियां और प्लास्टिक सामग्री पाई गई, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर जुर्माने के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। उन्होंने व्यापारियों से कपड़े, कागज और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने की अपील की।

औचक निरीक्षण के बाद सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम के संबंधित सफाई निरीक्षकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पन्नियों के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Previous articleमुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण