उत्तराखंड अलर्ट : उत्तराखंड में टूटा डैम, गंगा किनारे सभी स्थानों को कराया खाली

Advertisement

जोशीमठ: जोशीमठ के ऊपर ऋषि गंगा नदी पर बना तपोवन डैम टूट गया है। जिससे अलकनंदा नदी किनारे स्थित घाटो पर अफरा-तफरी मच गई है। इस सैलाब के कारण एनटीपीसी का पावर हाउस तबाह हो गया है। लोगों की मरने की सूचना भी आ रही है। हालांकि मौतों की अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

पानी बढ़ने से कई जगह अलर्ट, प्राप्त जानकारी से  ज्ञात हुआ है जिला चमोली स्थित  रेणी – तपोवन (जोशीमठ)   ऋषि गंगा में  ग्लेशियर फटने से पानी बढ़ गया है। बाढ़ एवं जनहानि संभव है।  जोशीमठ, कर्णप्रयाग, रूद्रप्रयाग, श्रीनगर से ऋषिकेश और हरिद्वार  तक अलकनंदा तथा गंगा नदी के किनारें सभी घाटों को खाली कराया जा रहा है। 

चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि काफी नुकसान की सूचना आ रही है।लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर जा रही है उसके बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जल्दी ही चमोली जिले का हवाई दौरा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की है। उन्होंने लोगों को कहा कि प्रदेश में ज्यादा नुकसान ना हो इसके लिए सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। ऋषिकेश में चल रही राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। वही टिहरी डैम से पानी छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।

चमोली पुलिस की अपील
आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर आने के कारण *ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट* को काफी क्षति पहुँची है। जिससे नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, ज़िस कारण अलकनंदा नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील है जल्दी से जल्दी सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

Previous articleसमूह ग : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, खुली भर्तियां
Next articleराहत की खबर: हरिद्वार और ऋषिकेश में बाढ़ का खतरा टला, मुख्यमंत्री और डीजीपी ने दिया संदेश