तीन माह से लापता महिला का मिला शव

Advertisement

चमोली : जिले की नारायणबगड़ तहसील भेल गांव से तीन माह से लापता चल रही महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। राजस्व पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के पटवारी क्षेत गढकोट स्थित भेल गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की ओर से 18 मार्च को उसकी पत्नी अनिता की गुमशुदगी रिपोर्ट तहसील को दी थी। जिस पर तहसील प्रशासन की ओर से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। ऐसे में बुधवार को कुछ लोगों की ओर से एक गदेरे में महिला का शव होने की सूचना दी। जिस पर टीम ने मौके पर जाकर शव को बरामद किया गया। जिसकी शिनाख्त भेल गांव निवासी अनिता के रूप में कई गयी है।

 

 

Previous articleतीन माह से लापता महिला का मिला शव
Next articleसीएम बदरीनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण