भाजपा प्रत्याशी ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र में किया जन सम्पर्क

Advertisement

गोपेश्वर: नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर के अध्यक्ष पद के लिये होने वाले चुनाव का प्रचार अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पुष्पा पासवान ने नगर के गोपेश्वर गांव, सगर, गंगोलगांव में भ्रमण कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भाजपा की ओर से शुक्रवार को नगर में जनसभा प्रस्तावित की गई। जिसमें पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत के साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और समाज कल्याण मंत्री रामदास गोपेश्वर पहुंच रहे हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि उप चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशी को भरी जन समर्थन मिल रहा है। कहा कि पार्टी के बूथ लेवल तक के कार्यकार्ताओं की ओर से विजय के लिये कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिये जनता भाजपा के साथ मजबूती से खडी है। इस मौके पर पार्टी के लिये प्रभारी विजय कपरुवाण, महामंत्री नवल भट्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवाडी, देवाल ब्लाॅक प्रमुख दर्शन दानू, सुशीला सेमवाल, डीपी पुरोहित आदि मौजूद थे।

 

Previous articleबदरीनाथ विधायक ने गोपेश्वर के विकास के लिये माँगा जनसमर्थन
Next articleनदी में कूद मारने वाले व्यक्ति का पुलिस ने बरामद किया शव