चमोली-गोपेश्वर पालिकाध्यक्ष उप चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज

Advertisement

चमोली : नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर में जून माह में अध्यक्ष पद के लिये होने वाले उप चुनाव के लिये सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी का चयन कर नामांकन की कवायद शुरु कर दी गई है। वहीं भाजपा ने कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है।
बता दें, नगर पालिका परिषद चमोली-गोपेश्वर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल का बीती 30 मार्च को निधन होने के चलते यहां अध्यक्ष पद के लिये 12 जून को उप चुनाव होने हैं। जिसे लेकर यहां भाजपा और कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है।भाजपा सूत्रों के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष के लिये पार्टी नगर मंडल ने दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी है। सूची में पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी व राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने पालिकाध्यक्ष पद के लिये दिवंगत पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल के भाई नरेंद्र भारती को चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया है।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleपिंजरे में बंद गुलदार को जलाकर मारने पर दर्ज हुआ मुकदमा
Next articleमौसम हुआ साफ सुचारू हुई केदारनाथ यात्रा