गदेरे में नहाते हुए बहे 4 नाबालिग

Advertisement
  • एसडीआरएफ ने 3 नाबालिगों के शव किये बरामद, एक कि खोजबीन जारी। 

बागेश्वर : कपकोट में बर्थी गदेरे में स्नान करते हुए बहने से चार नाबालिगों की से मौत हो गयी है। जिनमें से एसडीआरएफ की ओर से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 1 बच्चे का कोई सुराग

तहसील प्रशासन के अनुसार कपकोट के गोगिना के पास बर्थी गदेरे में स्नान के दौरान 4 बच्चे बह गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से एच यूटी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने खोज व बचाव अभियान चलाकर 3 बच्चों के शव को बरामद किया। जबकि 1 बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। टीम की ओर से लापता बच्चे की खोजबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार तीन बच्चे हल्द्वानी और एक बच्चा बिन्दुखत्ता से अपने रिश्तेदारों के घर आये थे।

मृतकों का विवरण :-

1. विक्रम सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 15 वर्ष

2. अभिषेक s /o त्रिलोक सिंह उम्र 17 वर्ष

3. सुरेंद्र ताकुली s /o दुर्गा सिंह उम्र 16 वर्ष

4. अजय रौतेला s /o नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष

Previous articleविधानसभा सत्र से पहले डीजीपी ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
Next articleगोपेश्वर पालिकाध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की जीत