वाहन दुर्घटना में 6 लोग हुए घायल

Advertisement

रुद्रप्रयाग : जिले में गौरीकुंड से अगस्तमुनि आ रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन चालक सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जँहा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गौरीकुंड से अगस्तमुनि की ओर आ रहा वाहन शनिवार को काकड़ा घाट कुंड के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार 6 स्थानीय लोग घायल हो गए। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जँहा उपचार के बाद घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

 

घायलों का विवरण:-

1. दर्शन लाल पुत्र श्री कृथू लाल उम्र 52 वर्ष

2. खुशाल सिंह पुत्र चन्द्र सिह उम्र 43 वर्ष

3. राय सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र 53 वर्ष

4. नारायण सिंह पुत्र गोरखा उम्र 23 वर्ष

5. नारायण सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 23 वर्ष

6. चालक करण सिंह पुत्र बलवन्त सिंह उम्र 30 वर्ष

Previous articleउत्तरकाशी की बेटी ने दुनिया में किया भारत का नाम रोशन, 25 की उम्र में कर दिया कमाल
Next articleवाहन दुर्घटना में 6 लोग हुए घायल