बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में हुआ सुचारू

Advertisement

चमोली : जिले में शुक्रवार की शाम को लामबगड़ में गदेरे उफनाने से बद्रीनाथ हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बनने से बाधित हो गया था। जिसे बीआरओ की ओर से घण्टों की मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर बाद सुचारू कर लिया गया है। जिसके बाद बद्रीनाथ में फंसे तीर्थयात्रियों को पुलिस की ओर से गन्तव्य को रवाना किया गया। वंही बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी धाम के लिये रवाना कर दिया गया है। हालांकि हाईवे पर नाले का पानी बहने से यंहा वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। यंहा बड़े वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है।

Previous articleबद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में हुआ सुचारू
Next articleगोपेश्वर में व्यापारियों ने राज्य कर कार्यालय पर की तालाबंदी, फूंका पुतला