बदरीनाथ विधायक ने भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्या

Advertisement

चमोली: पूर्व काबिना मंत्री व बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने रविवार को दशोली के अनागोली, रांगतोली, हरमनी, लस्यारी, नवा, मजोठी, लासी आदि गांवों का भ्रमण किया। इस विधायक निवार्चित होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र उनके समाधान का भरोसा दिलाया। भंडारी के क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, सुदर्शन शाह, पूरण सिंह फस्र्वाण, सुखदेव कुमार, दलबीर फस्र्वाण, लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, सुमित असवाल, सुभाष खत्री आदि मौजूद थे।

Previous articleबदरीनाथ विधायक ने भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्या
Next articleघोड़े-खच्चरों पर क्रूरता करने वालों पर अधिकारी करें कार्रवाई: सौरभ बहुगुणा