पुलिस ग्रेड पे को लेकर सीएम ने दिये आदेश

Advertisement

देहरादून: पुलिस जवनों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान की मंशा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेड कांस्टेबल के पद और एडिशनल एसआई के रैंक सृजित करने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जवानों को प्रोन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। बता दें कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं। जबकि एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। ऐसे में पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेड कांस्टेबल के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सृजित पदों का ग्रेड पे 4200 होगा।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleसड़क के बीचोंबीच दुर्घटना को न्यौता दे रहा नाली पर बना गड़ढा
Next articleशंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती 99 वर्ष की आयु में हुए ब्रहमलीन