कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Advertisement

चमोली: गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी से लोकसभा में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से किये अशोभनीय व्यवहार के लिये माफी मांगने की मांग उठाई। पार्टी के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह का कहना है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से माफी मांगे जाने तक विरोध जारी रख जाएगा। इस मौके कांग्रेस की महिला कार्यकारी अध्यक्ष ऊषा रावत, गोविंद सजवांण, नरेंद्र लाल भारती, जयवीर सिंह, राहुल कुमार, संदीप भंडारी, रविंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह आदि मौजदू थे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleसंघर्षों से बाद हमने प्राप्त किया राज्य इसे आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व : महाराज
Next articleसड़क दुर्घटना में मदद करने वाले होंगे पुरस्कृत