वाहन दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगों का निधन

Advertisement

पिथौरागढ़ : जिले के बेरीनाग में एक वाहन खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है।

जानकारी के अनुसार पुनिगांव निवासी चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे। इस दौरान पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, छोटे भाई गोविंद सिंह की पत्नी आशा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकीब उनकी मां देवकी देवी का अस्पताल में निधन हो गया।

Previous articleपालिकाध्यक्ष उप चुनाव में मतदाताओं ने नही दिखाई दिलचस्पी
Next articleरुद्रनाथ मन्दिर परिसर में जल्द शुरू होगा पेयजल आपूर्ति