Advertisement
देहरादून : शैक्षिक भ्रमण के दौरान शुक्रवार को आरकेएसटी पीजी कॉलेज, कैथल, हरियाणा के 53 छात्र-छात्राओं व 7 प्राध्यापकों ने उत्तराखंड विधानसभा भवन का भ्रमण किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से भी भेंट कर विधानसभा से संबंधित संसदीय कार्यवाही एवं सदन संचालन के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं से उत्तराखंड के अनुभव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को विभिन्न राज्यों का भ्रमण कार्यक्रम से कई प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है। जो उनकी भविष्य के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है। इस दौरान ऋतु खंडूडी ने कॉलेज के छात्रों को अपने शिक्षक से विधानसभा अध्यक्ष तक के सफर का वृतांत साझा किया।