आईटीबीपी के जवानों ने कड़ाके की ठंड में योग कर मनाया योग दिवस

Advertisement

जोशीमठ: आईटीबीपी प्रथम वाहनी सुनील के जवानों द्वारा 14000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले भारत तिब्बत सीमा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आइटीबीपी की ओर से प्रतिवर्ष उच्च हिमालयी क्षेत्रों में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर देश और दुनिया को करो योग रहो निरोग का मंत्र दिया जाता है।
बता दें, भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 14000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में जहां तापमान 12 महीने माइनस 20 से 25 डिग्री तक रहता है। वहां कड़ाके की ठंड में हर दिन योग करना बहुत ही कठिन होता है। लेकिन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के हिमवीर हर दिन यहां योग करते हैं। आईटीबीपी की ओर से निचली चैकियों में भी जवानों को योगाभ्यास कराया जाता है।
आइटीबीपी प्रथम वाहनी सुनील के सैलानी वेणुधर नायक ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत चीन सीमा के अग्रिम चैकियों के साथ-साथ निचली चैकियों पर भी योग किया गया।

Previous article26 सौ श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था
Next articleपरचून की दुकान से शराब बेचते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा