सीएम की घोषणा के बाद भी भूस्खलन सुधारीकरण नहीं हुआ शुरू

Advertisement

चमोली: जिला मुख्यालय के हल्दापानी मोहल्ले में वर्ष 2018 से हो रहे भूस्खलन का सीएम की घोषणा के बाद भी वर्तमान तक सुधारीकरण कार्य शुरु नहीं हो सका है। ऐसे में यहां निवास करने वाले 50 से अधिक भवन स्वामियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है।
स्थानीय निवासी डा. यदुनन्दन भट्ट व विनोद थपलियाल का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद से क्षेत्रीय लोगों की ओर से लगातार भूस्खलन जोन के सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं। बताया कि मुख्यमंत्री ने सुधारीकरण की घोषणा भी की है। जिसके बाद यहां आईआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद भी वर्तमान तक यहां सुधारीकरण कार्य शुरु नहीं हो सका है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में मानसून को देखते हुए अब भविष्य को लेकर चिंता गहराने लगी है। उन्होंने शासन व प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर भूस्खलन जोन के सुधारीकरण की मांग उठाई है।
इस मौके पर गिरीश नौटियाल, एके रतूड़ी, विमला बजवाल, सुरेंद्र सिंह भंडारी, लक्ष्मी रौथाण, विनोद थपलियाल, अब्बल सिंह सजवांण, चंदन सिंह रावत, प्रदीप सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Previous articleसाइना नेहवाल ने किये केदारनाथ व बद्रीनाथ के दर्शन, शेयर की तस्वीरें..
Next articleदुबई के निवेशकों ने उत्तराखंड में निवेश की इच्छा की जाहिर : महाराज