नदियों पर बने पुलों के आसपास नहीं किया जा सकेगा खनन

Advertisement
  • पुलों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने लिया निर्णय, जिलाधिकारियों को आदेश किये जारी।

देहरादून : राज्य की नदियों पर बने सेतु और पुलों के आसपास  उप खनिजों के खनन पर सरकार ने रोक लगा दी है। जिसे लेकर प्रमुख सचिव राकेश कुमार सुधांशु ने आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से खनन से पुलों को होने वाले खतरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बता दें, पूर्व में 26 फरवरी 2013 से पुलों के नजदीक एक किलोमीटर की परिधि में खनन गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। लेकिन, इस आदेश को धत्ता बताते हुए पुलों के इर्द गिर्द खनन होता रहा। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलों की नींव कमजोर होती चली गई और बरसात के सीजन में कई पुल टूट गए। अब सरकार ने पुलों के नजदीक खनन पर सख्ती के साथ पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव खनन आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

 

Previous articleनदियों पर बने पुलों के आसपास नहीं किया जा सकेगा खनन
Next articleनहर में छलांग मार कर चिकित्सक ने दी जान