हरमनी गांव में 30 को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

Advertisement

चमोली: दशोली ब्लॉक के हरमनी में शनिवार 30 जुलाई को बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि शिविर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड्डी, नेत्र, क्षय रोग ईएनटी तथा गैर संचारी रोगों की जांच व निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी। कोविड की प्रिकॉशन डोज तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जाएगा। शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड या परिवार के किसी अन्य सदस्य का आयुष्मान कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के पेंशन फार्म भरे जाएंगे। एनएचएम एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Previous articleहरमनी गांव में 30 को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
Next articleबदरीनाथ हाईवे पर उफनाया खचड़ा नाला : वीडियो देखें