जोशीमठ में धूमधाम से मनाई गई नृसिंह जयंती

Advertisement

चमोली : नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शनिवार को नृसिंह जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यँहा बीकेटीसी और देवपूजाई समिति की ओर से भगवान नृसिंह की विशेष पूजा-अर्चना कर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
शनिवार को मन्दिर में सुबह से ही भगवान नृसिंह की विशेष पूजाएं कि गयी। अनुष्ठान के दौरान यहां ब्राह्मणों द्वारा भगवान नृसिंह का अभिषेक कर नृसिंग पाठ किया गया। वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ के दौरान वेद मंत्रों के साथ आहूतियां देकर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मौके पर यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे राज्य सभा सांसद और भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री नरेश बंसल ने भगवान नृसिंह के दर्शन विभिन्न पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि दो वर्षों बाद शुरु हुई यात्रा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। जो भविष्य के लिये बेहतर संकेत हैं। उन्होंने मंदिर समिति की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ऋषिप्रसाद सती, देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूदरी, नृसिंह मंदिर पुजारी संजय डिमरी, प्रकाश कपरूवाण, संदीप कपरूवाण, भूपेंद्र राणा, रामप्रसाद थपलियाल, कैलाश भट्ट आदि मौजूद थे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleजोशीमठ में टली आगजनी की बड़ी घटना
Next articleआदिबदरी में पौराणिक नौठा कौथिग हुआ शुरू