खाई में गिरा वाहन, एक की मौत एक घायल

Advertisement
  • एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला कर घायल के साथ मृतक के शव को निकाला

नई टिहरी : जिले के चंबा थाना क्षेत्र में चंबा- आराकोट- गुनोगी सड़क पर गुनोगी के समीप एक वाहन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

जनाकारी के अनुसार देर रात चंबा-आराकोट-गुनोगी सड़क पर आवाजाही के दौरान 407 माल वाहक वाहन खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतर कर रेस्क्यू अभियान चलाकर जँहा घायल व्यक्ति को 108 के माध्यम से चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वंही मृतक के शव को जिला पुलिस को सौंपा।

  • घायल- मंगलदास पुत्र श्री रतन दास (45) ग्राम- बिरगिणी (टिग)
  • मृतक- भगवान दास पुत्र श्री रतन दास (36) ग्राम – ठिलारी (टिग)
Previous articleखाई में गिरा वाहन, एक की मौत एक घायल
Next articleआस्था और दृढ़इच्छा से 97 वर्षीय हरवंश कौर पैदल पहुंची हेमकुंड साहिब