बद्रीनाथ धाम में हृदयगति रुकने से एक व्यक्ति की मौत

Advertisement

चमोली : बद्रीनाथ धाम में मुंबई के एक 56 वर्षीय तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी है। ऐसे में धाम में मरने वालों की संख्या 7 हो गयी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शनों को आये मुंबई निवासी 56 वर्षीय पारस पाटिल की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे धाम के स्वामी विवेकानन्द चिकित्सालय ले गए। जँहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन मृतक के शव को लेकर वापस आपने गंतव्य को लौट गये हैं।

Previous articleसीएम ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के पीठम् स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग
Next articleतीर्थयात्रियों से अधिक वसूली पर महाराज के तल्ख तेवर