माल वाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

Advertisement
  • एसडीआरएफ ने चालक को किया रेस्क्यू, 108 की मदद से चिकित्सालय में कराया भर्ती।

देहरादून : चकराता के जाड़ी में एक माल वाहक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया है। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ओर से घायल को रेस्क्यू कर चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार जाड़ी में माल वाहक वाहन अनियंत्रित होकर 3 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिस पर स्थानीय लोगों की सूचना पर मुख्य आरक्षी भरत रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जंहा टीम ने खाई में उतर कर घायल मेघ बहादुर छेत्री (35) को रेस्क्यू कर 108 की मदद से चिकित्साल में भर्ती कराया।

रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी भरत रावत, आरक्षी बारू सिंह, वीरेंदर बिष्ट, सुरेंद्र तोमर, रुस्तम, वेदप्रकाश, विकेश, चालक नीरज काम्बोज और परामीडिक्स मन्नू धीमान शामिल थे।

Previous articleमाल वाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल
Next articleसीएम ने पं. शिवराम के काव्य संग्रह रमणी जौनसार का किया विमोचन