जांच रिपोर्ट मिलने तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन

Advertisement

नई टिहरी : सुरकंडा देवी रोपवे में रविवार को आई खराबी के बाद तहसील प्रशासन ने रोपवे संचालन पर रोक लगा दी है।

उप जिलाधिकारी धनौल्टी एलआर चौहान ने बताया कि घटना के बाद संचालनकर्ता कंपनी को रोपवे की तकनीकी जांच के निर्देश दिए हैं। बताया कि एक-दो दिन में टीम यंहा पंहुचेगी। ब्रिडकुल को उक्त संबंध में पत्र भी भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि रविवार टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय समेत 50 से अधिक श्रद्धालु रोपवे की रोप व चक्का स्लीप होने के चलते आधे घंटे तक हवा में लटके रहे। जिसके बाद यँहा खासी मशक्कत कर विधायक व श्रद्धालुओं को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया था।

गौरतलब है कि बीती 1 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरकंडा रोपवे का शुभारंभ किया था। वर्तमान में रोपवे में 16 ट्रॉलियों को संचालित किया जा रहा है।

Previous articleजोशीमठ बाजार में सड़क चौड़ीकरण की राह हुई आसान
Next articleब्रिडकुल के 55 कर्मचारियों को नियमित करने के महाराज ने दिये आदेश