पालिका और तहसील प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement

चमोली: नगर पालिका गोपेश्वर व तहसील प्रशासन के तत्वाधान में गोपीनाथ मन्दिर से कुण्ड तक हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे जागरूकता को बढावा देना है।
जिसके लेकर नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने जनजागरूकता के लिए तिरंगा रैली निकाली जिसमें बडी संख्या में नगर पालिका के समस्त वार्ड सदस्यों, पालिका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों तथा जनता ने भाग लिया। रैली में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, ईओ राजेन्द्र सजवाण, चंद्रकला तिवाड़ी, शांति राणा, उपेंद्र भंडारी, राहुल, उमेश सती आदि मौजूद थे।

Previous articleपालिका और तहसील प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा
Next articleविद्युत की अनियमित आपूर्ति से बमोथ क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान