कांडई में आयोजित किया गया पौधरोपण कार्यक्रम

Advertisement

चमोली : अलकनन्दा वन प्रभाग की ओर से थराली ब्लॉक के ग्राम सभा कांड़ई में वन महोत्सव के तहत पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान वन प्रभाग की ओर से यंहा गांव के माँ भगवती के नव निर्मित मन्दिर परिसर में सैकड़ों फलदार, चारापत्ती और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके वन अधिकारी धन सिंह बिष्ट, सरपंच हीरा सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता मेहरबान सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट आदि मौजद थे।

Previous articleकाम की बात : आबादी क्षेत्र में दिख रहे वन्य जीव तो इन नम्बरों पर दें सूचना
Next articleकौब गांव में बाघ का आतंक, बाघ ने 3 मवेशी मारे