पुलिस ने उर्गम घाटी में 70 नाली भूमि पर भांग की खेती को किया नष्ट

Advertisement

चमोली: पुलिस ने जिले की उर्गम घाटी में अवैध रुप से 70 नाली भूमि पर उगाई जा रही भांग की खेती को नष्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार गोपनीय सूत्रों से जोशीमठ पुलिस को उर्गम घाटी में बड़े पैमाने पर भांग की खेती होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर 70 नाली भूमि में की जा रही भंाग की खेती को नष्ट किया।
अभियान के दौरान भांग की फसल को नष्ट करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को अभियान की जानकारी देते हुए, कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं युवाओं को अभियान में सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर प्रभार निरीक्षक विजय भारती, विनोद सिंह, नववीन भंडारी, विजय सिंह, चंदन नागरकोटी और मनमोहन भंडारी आदि मौजूद थे।

सोशल ग्रुप्स में समाचार प्राप्त करने के लिए निम्न समूहों को ज्वाइन करे.
Previous articleजिला पंचायत उपाध्यक्ष को कोर्ट ने सुनाई 6 माह के जेल की सजा
Next articleलंगूर ने बगीचे में काम करती महिला पर मार झपटा