पालिकाध्यक्ष उप चुनाव के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना

Advertisement

गोपेश्वर: नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर में होने वाले पालिकाध्यक्ष उप चुनाव के लिये पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल पर पहुंच गई हैं। शनिवार को स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर से सभी 18 पोलिंग पार्टियों को जरूरी चुनाव सामग्री के साथ उनके पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी सहित सुरक्षा कार्मिक शामिल है।

रविवार को सुबह 8 बजे से मतदान प्रारम्भ होगा। मतदाता वैलेट पेपर से होगा। नगर पालिका गोपेश्वर में कुल 11 वार्ड है। मतदाताओं की सुविधा के लिए इन सभी 11 वार्डो में 18 मतदेय स्थल बनाए गए है। गोपेश्वर नगर पालिका में कुल 12903 मतदाता अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जिसमें 6580 पुरूष तथा 6323 महिला मतदाता शामिल है। मतदान हरे रंग के वैलेट पेपर पर होगा। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतपेटियों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कर सील किया जाएगा। अगामी 14 जून को मतगणना संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।

Previous articleपालिकाध्यक्ष उप चुनाव के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना
Next articleसीएम 17,332.07 लाख के आवासीय भवनों का निर्माण कार्य का किया शिलान्यास